Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान को फिर मिली धमकी, बढ़ाई गई एक्टर के घर की सुरक्षा

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते दिन रविवार को जानलेवा हमला हुआ. टाइगर इस हमले में बाल-बाल बचे. वहीं उनके ड्राइवर को गंभीर चोटे आई हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और अब टाइगर पर हमला कराने वाले अनिल पंडित ने सलमान खान को एक बार फिर धमकी दी है.

Tiger Shroff targeted in Mumbai firing

बीते दिन रविवार को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. इस हमले के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. टाइगर पर हमला कराने वाले अनिल पंडित ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की वजह सलमान खान संग उनकी नजदीकियों को बताया. वहीं अब अनिल ने सलमान खान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर सलमान बिश्नोई समाज और लॉरेंस से माफी नहीं मांगेंगे तो उनका बुरा हाल होगा.

सलमान खान को फिर मिली धमकी

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित ने सलमान खान को धमकी दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अनिल पंडित का ऑडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने के लिए कहता है. ऑडियो में ये भी कहा गया कि अगर सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगी तो उनकी सिक्योरिटी और पुलिस भी उन्हें नहीं बचा पाएगी.

---विज्ञापन---

माफी मांगने की कही बात

ऑडियो क्लिप में अनिल पंडित ने सलमान खान को धमकी देते हुए कहा, मेरी बात ध्यान से सुनो सलमान खान अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे घर में किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे. हम तुम्हारे पूरे परिवार को तबाह कर देंगे. ऐसा मत सोचो कि तुम सिक्योरिटी में हो तो बच जाओगे’.

अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबियत?

अनिल पंडित का ये कथित ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. ये ऑडियो ऐसे समय पर आया है, जब टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ. बीते रविवार को टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया, हालांकि टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्हें चोट आई है. एक्टर को कंधे और सीने पर पट्टी बांधे देखा गया. टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताया कि अब वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 19, 2026 04:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो