Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 9: शनिवार को ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Udta Teer Box Office Collection Day 9: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता तीर' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है.

Udta Teer Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 9 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है. हाल ही में फिल्म के 9वें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें फिल्म ने बंपर कमाई की है. इससे साफ है कि फिल्म ने वीकेंड की छुट्टी का पूरा-पूरा फायदा उठाया है. इसी के साथ फिल्म भारत में 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है. 9वें दिन भी लोगों के मन में फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

‘उड़ता तीर’ ने 9वें दिन की बंपर कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 8वें दिन की कमाई के मुकाबले 40.4 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 37.75 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 45.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म ने अगर वीकेंड पर इसी तरह कमाई की तो बहुत जल्द 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

---विज्ञापन---

9वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

9वें दिन फिल्म ‘उड़ता तीर’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी इजाफा हुआ है. शनिवार को पूरे भारत में फिल्म के 4,978 शो चलाए गए. इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन सुबह के शो में 9.08 प्रतिशत, दोपहर के शो में 21.46 प्रतिशत, शाम के शो में 27.85 प्रतिशत और रात के शो में 35.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ग्लोबल लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस कॉमेडी फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 55.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब की तरफ आगे बढ़ रही है.

First published on: Nov 01, 2026 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो