Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Kerala Story 2 Collection Day 4: विवादों के बाद भी बोलबाला, The Kerala Story 2 ने मंडे को की सॉलिड कमाई

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. विवादों के बावजूद फिल्म शानदार कमाई कर रही है. सोमवार को अपने कलेक्शन से इस मूवी ने ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है.

The Kerala Story 2 Collection Day 4

The Kerala Story Box Office Collection Day 4: फिल्म द केरल स्टोरी 2 अपने रिलीज के पहले से ही विवादों में बनी रही. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड के साथ ही वीकडेज में फिल्म बेहतरीन कलेक्शन करती नजर आ रही है. सोमवार को कलेक्शन के मामले में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

द केरल स्टोरी 2 ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को कमाई के मामले में शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है. केरल स्टोरी 2 इसी बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर कुछ खास उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े हर किसी को हैरान कर रहे हैं. वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

अपने रिलीज के चौथे दिन भी द केरल स्टोरी 2 ने शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को द केरल स्टोरी 2 ने करीब 2.65 करोड़ का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है. इस तरह अपने चार दिनों में इसकी कुल कमाई 12.80 हो गई है. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में आने वाले दिनों फिल्म हिट होने के लिए तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा.

‘ओ रोमियो’ से आगे निकली ‘द केरल स्टोरी 2’

बॉक्स ऑफिस पर इस समय शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी बनी हुई है. मंडे इस फिल्म का 18वां दिन रहा है. इसने इस दिन करीब 60 लाख की कमाई की है और द केरल स्टोरी 2 का आंकड़ा 2 करोड़ से ज्यादा है. इस तरह फिल्म ने ‘ओ रोमियो’ को पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2026 06:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो