Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tere Ishk Mein Collection Day 1: तूफान बनकर उतरी धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’, पहले दिन ही दिया 32 फिल्मों को पछाड़

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: धनुष-कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' शुक्रवार को रिलीज हुई. अपने रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. आइए फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: धनुष-कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म की जबरदस्त कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसके ट्रेलर आने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड थे और अब पर्दे पर उतरने के बाद इसे देखन के लिए लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े है. ऑडियंस के जबरदस्त रिस्पांस के साथ ‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. चलिए धनुष और कृति सेनन की इस रोमांटिक फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भरपूर प्यार मिला है. sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस अपना जोरदार जलवा दिखाया और ताबड़तोड़ कमाई की है. अपनी शानदार शुरुआत के साथ ही फिल्म ने कई दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेरे इश्क में ने पहले दिन सभी भाषाओं में लगभग 16.50 (शुरुआती अनुमान) करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं हिंदी भाषा में फिल्म ने 15-16 (अनुमान) करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमेंथोड़ा बदलाव हो सकता है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से आगे निकली ‘तेरे इश्क में’

फिल्म में धनुष और कृति सेनन की लव स्टोरी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है. धनुष के साथ ही कृति सेनन की एक्टिंग भी कमाल की बताई जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ ही ये फिल्म धनुष के करियर की हिंदी में सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. ‘तेरे इश्क में’ ने अपनी बंपर ओपनिंग की से कई फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस साल कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ओपनिंग डे के मामले में ये फिल्में ‘तेरे इश्क में’ का मुकाबला नहीं कर पाईं. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ की कमाई कर आमिर खान की सितारे जमीन पर के 10.70 करोड़, एक दीवाने की दीवानियत के 10.1 करोड़, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 के 12.5 करोड़, दे दे प्यार दे 2 के 9.45 करोड़, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के 10.11 करोड़. बागी 4 के 13.2 करोड और जाट के 9.62 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 बहादुर, मस्ती 4, हक और द ताज स्टोरी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं. धनुष और कृति की ‘तेरे इश्क में’ ने होमबाउंड, द बंगाल फाइल्स, परम सुंदरी, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, निकिता रॉय, मालिक, आंखों की गुस्ताखियां, मेट्रो इन दिनों, मां, भूल चूक माफ, केसरी वीर, कंपकंपी, द भूतनी, फुले, ग्राउंड जीरो , केसरी चैप्टर 1, द डिप्लोमैट, क्रेजी, सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव और मेरे हसबैंड की बीवी जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2025 09:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola