Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2: नई रिलीज फिल्मों को भी टक्कर दे रही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, अबकत हुई इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर महीनेबाद भी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' जमी हुई है. अपने रिलीज के छठे वीकेंड़ पर भी फिल्म जोरदार कमाई कर रही है.

Border 2 Box Office Collection: जनवरी 2026 में रिलीज हुई वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते बीत चले हैं और अब छठे वीकेंड भी ये अपनी धाक जमाए रखी है. आइए ‘बॉर्डर 2’ ने छठे संडे यानी रिलीज के 38वें और 39वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘बॉर्डर 2’ का 38वें और 39वें दिन का कलेक्शन

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी तहलका मचा रही है. अपने रिलीज के मात्र 3 दिन में फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली थी. खास बात ये है कि अपने रिलीज के महीनेबाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. धुआंधार कमाई से ‘बॉर्डर 2’ इस साल की पहली सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट भी बन चुकी है.

---विज्ञापन---

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 70.15 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते फिल्म ने 23.35 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते 6.6 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें हफ्ते 2.55 करोड़ और अब छठे भी शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 38वें दिन यानी छठे संडे को 25 लाख का कारोबार किया है. वहीं 39वें दिन इसने 13 लाख की कमाई की है. ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई अब 327.68 करोड़ रुपये हो गई है.

नई फिल्मों को भी टक्कर दे रही ‘बॉर्डर 2’

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यही कारण है कि ये फिल्म 39 दिन बाद भी डटी हुई है. इस बीच सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी’ से लेकर ‘ओ रोमियो’ जैसी कई नई फिल्में आईं, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में कुछ खास असर नहीं पड़ा. जल्द ही ये 330 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है.

---विज्ञापन---

बात करें फिल्म की तो ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं. फिल्म की फीमेल कास्ट में मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा शामिल हैं.

First published on: Mar 02, 2026 11:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola