Sikandar Advance Booking: सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘सिकंदर’ रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। ये बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो गई है। 30 मार्च को रिलीज होने जा रही इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। जब से इसका ट्रेलर आया है तब से ही फैंस के बीच इसका क्रेज बढ़ गया है। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए सिर्फ एक ही दिन बचा है। वहीं अब एडवांस बुकिंग में ही मूवी ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है। आइए आपको मूवी की एडवांस बुकिंग के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के राम मंदिर वाली घड़ी पहनने पर विवाद, एक्टर पर भड़क उठे मौलाना
अब तक कितनी टिकटें बिकी?
सलमान खान की मूवी की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हुई थी। अब तक मूवी की 1,94,342 टिकटें बिक चुकी हैं। साथ ही 16,787 शोज भी बुक हो चुके हैं। वहीं अगर हम फिल्म की एडवांस बुकिंग की कमाई की बात करें तो मूवी 12.53 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है। ये आंकड़ा मूवी की ब्लॉक सीट्स मिलाकर है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2D और IMAX में शोज कितने?
मूवी ने 2D और IMAX में रिलीज करने का फैसला किया है। 2D के शोज की बात करें तो इसके 16,726 शोज बुक हैं। वहीं दूसरी ओर IMAX में 61 शोज हैं। 2D के टिकटों की बात करें तो इसकी 1,93,338 टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं IMAX की 1,004 टिकटें बिक चुकी हैं। ये ही वजह है कि फिल्म की असली कमाई 2D के जरिए होने वाली है।

क्या मूवी बनेगी ब्लॉकबस्टर?
‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग देखकर और इसका बज देखकर तो लग रहा है कि ये मूवी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। वहीं ब्लॉकबस्टर होने का एक कारण ये भी है कि मूवी को ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फैंस के बीच इसका क्रेज अलग लेवल पर देखने को मिल रहा है। वहीं मूवी की कास्ट भी काफी बेहतरीन है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना को पहली बार स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: मोहनलाल की ‘L2 एम्पुरान’ बनी ‘सिकंदर’ के रास्ते का कांटा! जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना?