Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 16: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, 16 दिन में 1500 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ की तैयारी?

'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म की कमाई की रफ्तार अब भी शानदार बनी हुई है. फिल्म भारत दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये के पार निकल चुकी है.

ramayana box Office collection day 16
'रामायण' 1500 करोड़ पार, Photo Credit- Social Media

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘रामायण’ की कमाई की रफ्तार अब भी शानदार बनी हुई है. फिल्म भारत में 900 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के करीब पहुंच गई है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार 1500 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है.

16वें दिन ‘रामायण’ ने कितने कमाए?

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भारत में 16.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने इस दिन 15,497 शोज के जरिए कमाई की. हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का करोड़ों में कारोबार करना बड़ी बात है.

---विज्ञापन---

भाषा के हिसाब से फिल्म की कमाई

भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी में फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं मलयालम में 1.75 करोड़, तमिल में 1.10 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़ और तेलुगु में 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

भारत में 880 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड 1574 करोड़

16 दिनों में ‘रामायण’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 880.05 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं घरेलू ग्रॉस कमाई 1,051.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, फिल्म का ओवरसीज मार्केट में भी जलवा कायम है. विदेशों में 16वें दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 523 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

अब फिल्म की किन आंकड़ों पर नजर?

इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि फिल्म भारत में 900 करोड़ नेट और दुनियाभर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा कब पार करती है.

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

‘रामायण’ के हिंदी वर्जन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. वहीं दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली यह 2026 की दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है. ‘धुरंधर 2’ के बाद इस मुकाम को हासिल करना फिल्म की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाता है. फिलहाल, ‘रामायण’ की कमाई जारी है और आने वाले दिनों में इसके कई नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 08:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो