सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसके VFX और विजुअल्स को लेकर खूब सवाल उठाए गए. कुछ लोगों ने तो ट्रेलर को AI से बना हुआ तक बता दिया. अब सलमान खान ने इन आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए हेटर्स को करारा जवाब दिया है.
ट्रेलर देखकर ही फिल्म को जज कर बैठे लोग
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को लेकर जहां फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, वहीं कुछ लोगों ने इसके VFX को खराब बताते हुए मजाक उड़ाया. किसी को ट्रेलर लंबा लगा, तो किसी ने फिल्म के विजुअल्स पर सवाल खड़े कर दिए.
सलमान खान की ट्रोलर्स को दोटूक
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि अगर उनके बारे में बुरा बोलकर किसी को व्यूज, फॉलोअर्स और पैसा मिल रहा है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों के लिए खुश हैं और भगवान उनका भला करे.
‘ट्रेलर 15-20 बार देखा होगा’
ट्रेलर की लंबाई पर सवाल उठाने वालों को सलमान ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि ट्रेलर में पूरी फिल्म दिखा दी गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. सलमान के मुताबिक, फिल्म देखने के लिए दर्शकों को 4 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए.
‘भाइजान’ ने दर्शकों को कहा शुक्रिया
एक्टर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ट्रेलर इतना लंबा लगा, तो लोगों ने उसकी बारीकियां देखने के लिए उसे 15-20 बार जरूर देखा होगा. उन्होंने इसके लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया.
‘VFX नहीं, सैनिकों के दर्द पर दें ध्यान‘
AI और VFX को लेकर उठ रहे सवालों पर सलमान ने कहा कि फिल्म भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों की कहानी है. उन्होंने सवाल किया कि ट्रेलर की आलोचना करने वाले लोग क्या AI या VFX के एक्सपर्ट हैं.
सलमान ने फिल्म की शूटिंग पर कही ये बात
सलमान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन्स पर हुई है और पूरी टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में दिन-रात मेहनत की है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म देखने के दौरान VFX ढूंढने के बजाय सैनिकों के दर्द, उनके परिवार और बच्चों की भावनाओं को समझें.
फिल्म गलवान घाटी की झड़प से है इंस्पायर्ड
बता दें, अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. फिल्म गलवान घाटी में 15 जून 2020 को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से इंस्पायर्ड है.