Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

IFFI: गोवा में शुरू हुआ 57वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, साई पल्लवी-कार्तिक आर्यन समेत इन सितारों ने बढ़ाई रौनक

IFFI: शुक्रवार 20 नवंबर से गोवा में 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी इफ्फी की शानदार शुरुआत हो गई है. उद्घाटन समारोह में कार्तिक आर्यन साई पल्लवी और रवि किशन समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की. यह महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा जिसमें देश-विदेश की कई बेहतरीन फिल्में दिखाई जाएंगी.

iffi opening ceremony 2026
iffi opening ceremony 2026

IFFI: गोवा के खूबसूरत नजारों के बीच सिनेमा का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी 57वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) शुक्रवार 20 नवंबर से शुरू हो गया है. उद्घाटन समारोह की शाम बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारों ने अपने ग्लैमर और शानदार मौजूदगी से चार चांद लगा दिए. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) से लेकर रवि किशन तक तमाम बड़े चेहरों ने इस ग्रैंड इवेंट में शिरकत की. ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ की खास थीम के साथ शुरू हुआ यह फेस्टिवल अगले 9 दिनों तक दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों का जश्न मनाएगा.

कार्तिक आर्यन ने की ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम की तारीफ

समारोह में पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस साल के इफ्फी की थीम ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा की हर सीमा को पार करता है और साझा मानवीय भावनाओं के जरिए दर्शकों को एक साथ जोड़ता है. कार्तिक ने इस मंच को अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों की फिल्मों का एक बड़ा उत्सव बताया.

---विज्ञापन---

साई पल्लवी ने बताया कलाकारों के लिए प्रेरणा का मंच

साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी भी इस खास मौके पर नजर आईं. उन्होंने कहा कि हर फिल्म हर कलाकार और कला के हर रूप को सही दर्शकों की जरूरत होती है ताकि वे और बेहतर काम कर सकें. साई पल्लवी के मुताबिक इफ्फी जैसे फिल्म फेस्टिवल कलाकारों को वह सही मंच प्रोत्साहन ताकत और प्रेरणा देते हैं जिससे वे आगे बढ़कर और शानदार काम कर पाते हैं.

रवि किशन ने बताया भाषाओं से परे जोड़ने वाला माध्यम

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने भी सिनेमा के प्रभाव पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषा और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को आपस में जोड़ता है और फिल्में अपनी कहानियों व भावनाओं के जरिए सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंचती हैं.

---विज्ञापन---

‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने जताया गर्व

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी भी उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने और उन्होंने अपनी फिल्म के सफर व सीक्वल की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म पिछले करीब 105 से 110 दिनों से सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. विशाल ने इफ्फी में शामिल होने को अपनी पूरी टीम के लिए बेहद गर्व का पल बताया.

28 नवंबर तक दिखेगा 86 देशों की फिल्मों का जलवा

गोवा में शुरू हुआ यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक पूरे 9 दिनों तक सिनेमा का जश्न मनाएगा. इस बार ‘स्टोरीज विदाउट बॉर्डर्स’ थीम के तहत 86 देशों की 154 अंतरराष्ट्रीय फिल्में और 75 भारतीय फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. इसके अलावा इस साल स्पेन को ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ और रूस को ‘पार्टनर कंट्री’ का दर्जा दिया गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 20, 2026 11:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो