Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: एक्टर पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की.

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. जन्माष्टमी के खास मौके पर रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज की है. सालों से ओटीटी पर छाई यह वेब सीरीज जब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर आई, तो यहां भी इसने तहलका मचा दिया. फिल्म को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके अलावा, मूवी में मुन्ना भइया की वापसी ने तो सभी का दिल जीत लिया. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की.

‘मिर्जापुर’ ने आते ही उड़ाया गर्दा

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, वेब सीरीज से बनी पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसमें फिल्म ने हिंदी भाषा में 24.60 करोड़ रुपये और तेलुगु में 15 लाख रुपये की कमाई की है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. इसी के साथ इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत कर ली है.

---विज्ञापन---

शानदार रही टोटल ऑक्यूपेंसी

पहले दिन फिल्म के 11,135 शो चले, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी 42.7 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो की शुरुआत धीमी रही, लेकिन इसके बाद फिल्म की ऑक्यूपेंसी में बढ़त देखने को मिली. सुबह के शो में 25.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 41.15 प्रतिशत, शाम के शो में 41.85 प्रतिशत और रात के शो में 62.38 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में अच्छी कमाई की है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का अभी तक कोई सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड करीब 35 से 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर नेट ओपनिंग के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका नेट ओपनिंग कलेक्शन 22 करोड़ रुपये बताया गया है.

First published on: Sep 05, 2026 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola