Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: दूसरे दिन Mardaani 3 की कमाई ने लगाई उछाल, जानें कैसा रहा Border 2 का 9वां दिन

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' की बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कमाई बढ़ी. वहीं, 'Border 2' ने अब तक इतने करोड़ नोट छाप लिए हैं.

---विज्ञापन---

Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘Border 2’ पिछले 9 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इन दिनों में फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं देखी गई है. इसके उलट हर दिन मूवी के कलेक्शन का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. वहीं, इस बीच फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज हुई, जिसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी रही है. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई को लेकर एक उम्मीद सी दिखाई दे रही है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘Mardaani 3’ की कमाई में आया उछाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की कॉप फिल्म ‘Mardaani 3’ ने दूसरे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि पहले दिन की कमाई के मुकाबले काफी-काफी बेहतर है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 27.51% रही, जिसमें सुबह के शो में 10.64%, दोपहर के शो में 24.56%, शाम के शो में 31.88% और रात के शो में 42.96% रही है.

---विज्ञापन---

‘Border 2’ का शारदार कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की एंटी वॉर फिल्म ‘Border 2’ ने 9वें दिन 17.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 252.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. 9वें दिन भी इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 28.62% रही, जिसमें सुबह के शो में 11.05%, दोपहर के शो में 28.11%, शाम के शो में 32.96% और रात के शो में 42.35% रही.

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘Border 2’ और ‘Mardaani 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मामले में दोनों मूवी के बीच जमीन आसमान का अंतर है. सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ की कमाई दुनियाभर में अब तक 344 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने दुनियाभर में 14.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 08:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola