Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘जन नायकन’ की रफ्तार, 15वें दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज को 15 दिनों हो चुके हैं. हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और 15वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Jana Nayagan
Jana Nayagan

Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में बड़ी गिरावट दर्ज की है. वहीं, रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. आइए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने 15 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.

15वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे गुरुवार को 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की कमाई में बुधवार के मुकाबले सीधे 40 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.6 प्रतिशत रही, जबकि 3,901 शो चले। फिल्म ने हिंदी भाषा में सिर्फ 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, तमिल भाषा में 1.38 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

जन नायकन वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 185.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 308.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ रुपये हो गया है.

बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 31.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

---विज्ञापन---

जन नायकन विवाद

अगर फिल्म की बात करें तो यह जनवरी में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, फिल्म के मेकर्स और CBFC के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण इसकी रिलीज डेट कई बार टालनी पड़ी. इतना ही नहीं, रिलीज से पहले फिल्म की एक क्लिप भी लीक हो गई थी, जिस पर काफी बवाल हुआ था. तमाम विवादों के बाद आखिरकार फिल्म 23 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म में थलपति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में नजर आए.

यह भी पढ़ें- तूफान हैं… खेसारी लाल यादव के ये 5 सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर व्यूज उड़ा रहे हैं गर्दा

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 07:15 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola