Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान जारी, 8वें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड्स

Spider Man Brand New Day Collection Day 8: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. 8वें दिन भी फिल्म जबरदस्त कारोबार किया, जिसके साथ ही इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Spider Man Brand New Day Collection Day 8: हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टॉम हॉलैंड का जादू इंडियन सिनेमाघरों में लगातार सिर चढ़कर बोल रहा है. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में कमाई के नए कीर्तिमान गढ़ रही है. रिलीज का एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही है. वीकडेज में भी दर्शकों का हुजूम थिएटर्स की तरफ खिंचा चला आ रहा है. रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को भी इस सुपरहीरो फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है. आइए जानते हैं 8 दिनों में फिल्म का भारत ने कुल कलेक्शन कितना हुआ है…

8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड (Tom Holland) की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह हावी है. फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को देश भर में लगभग 16,447 शोज के जरिए 14 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई दर्ज की है.

---विज्ञापन---

कुल ग्रॉस और नेट कलेक्शन का आंकड़ा

8 दिनों की कमाई को मिलाकर भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका कुल नेट कलेक्शन 334.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. इस धमाकेदार आंकड़े के साथ यह फिल्म भारत में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

वीकडेज में मामूली गिरावट के बाद भी दबदबा

कामकाजी दिनों (Midweek) के दौरान फिल्म के बिजनेस में हल्की सी गिरावट जरूर आई है. फिल्म ने मंगलवार को 21.75 करोड़ और बुधवार को 17 करोड़ रुपये कमाए थे, जो गुरुवार को घटकर 14 करोड़ रुपये रहे. इसके बावजूद वीकेंड पर कलेक्शन में फिर से बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

‘स्पाइडर-मैन’ के इस जबरदस्त तूफान के आगे भारतीय फिल्में पूरी तरह से पस्त नजर आ रही हैं. इस फिल्म के क्रेज की वजह से ‘जन नायकन’ की कमाई में भारी गिरावट आई है, जबकि ‘धमाल 4’ और ‘भारी तेरा स्टार है’ जैसी फिल्मों को दर्शकों ने लगभग पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है.

रहस्य और एक्शन से भरी है नई कहानी

फिल्म की कहानी पिछले भाग से आगे बढ़ती है, जहां पीटर पार्कर को उसके दोस्त और गर्लफ्रेंड भूल चुके हैं. इसी बीच उसकी मुलाकात ‘सारा’ नाम की एक लड़की से होती है जो अपनी बहन को ढूंढ रही है. जब स्पाइडर-मैन को पता चलता है कि प्रयोगों के नाम पर सारा की बहन की जान ली गई है, तो वह एक नए खूंखार दुश्मन से भिड़ जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2026 07:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola