Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार, 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है. दर्शक इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं और थिएटर से बाहर निकलते समय कई लोग भावुक नजर आए. वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया. आइए, एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन की कमाई पर.
पहले दिन जन नायकन ने किया इतना कलेक्शन
दरअसल, ‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। इतना ही नहीं, इसने पहले ही दिन विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी 41 प्रतिशत रही, जबकि इसके 13,067 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 78.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
जन नायकन ने तोड़ा धुरंधर और छावा का रिकॉर्ड
फिल्म ने रणवीर सिंह की 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया। ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि विक्की कौशल की ‘छावा’ ने पहले दिन 33.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फैंस हुए इमोशनल
बता दें कि इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि यह विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इसकी घोषणा खुद विजय ने 2025 में की थी. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी भावुक थे. थिएटर में विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखकर कई दर्शक भावुक हो गए और कुछ रोते हुए भी नजर आए.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
‘जन नायकन’ का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC से जुड़े विवाद के कारण इसकी रिलीज में देरी हुई.
यह भी पढ़ें- NEET विवाद के बीच ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर घिरे राजकुमार राव , यूजर को दिया जवाब; फिर डिलीट कर दिया पोस्ट