Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: Rahu Ketu या Happy Patel दूसरे दिन कौन निकला आगे? जानें Day 2 का कलेक्शन

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 2: एक्टर पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की फिल्म 'Rahu Ketu' और वीर दास की फिल्म 'Happy Patel Khatarnak Jasoos' का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन कैसा रहा?

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 2
Happy Patel vs Rahu Ketu

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ और वीर दास की स्पाय कॉमेडी फिल्म ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ दोनों फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं. आज इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर ‘Rahu Ketu’ और ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ में से कौन सी फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली है.

‘Rahu Ketu’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन काफी अच्छी कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 2.60 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 10.42% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.11%, दोपहर के शो में 9.81%, शाम के शो में 11.41% और रात के शो में 15.34% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Report: Happy Patel या Rahu Ketu किसने जमाई धाक? जानें दोनों फिल्मों का Day 1 कलेक्शन

‘Happy Patel’ का कैसा रहा दूसरा दिन?

वहीं, दूसरी तरफ वीर दास की फिल्म ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म का बिजनेस 2.75 करोड़ तक पहुंच गया है. दूसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 12.73% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.72%, दोपहर के शो में 12.42%, शाम के शो में 12.39% और रात के शो में 17.38% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं अगर दोनों फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘Happy Patel Khatarnak Jasoos’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.25 करोड़ है. वहीं, फिल्म ‘Rahu Ketu’ ने दुनिया भर में कुल 3.10 करोड़ की कमाई कर ली है.

First published on: Jan 18, 2026 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो