Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई 33 दिनों में 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इतना ही नहीं इसने रिलीज के 33वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
हनुमान अंश डे 33 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी कि पांचवें मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने सोमवार के मुकाबले एक करोड़ रुपये की बढ़त बनाई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत रही है और कुल शोज 7778 चले हैं.
हनुमान अंश ने भारत में कमाए इतने करोड़
2 करोड़ की लागत में बनी हनुमान अंश ने रिलीज के 33 दिनों में कुल 143.13 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
हनुमान अंश वीकली कलेक्शन
बता दें कि फिल्म को शुरुआत में बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला था. इस मूवी ने अपने ओपनिंग वीक में सिर्प 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, दूसरे हफ्ते में 40 लाख का कलेक्शन किया था. लेकिन अचानक से फिल्म की तीसरे हफ्ते में कमाई बढ़ी थी. दर्शकों का तीसरे हफ्ते में शानदार रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने चौथे हफ्ते में 61 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, पांचवें हफ्ते में फिल्म ने पांच दिनों में कुल 70.25 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है. इस मूवी में शोभिवान सत्या नीम करोली बाबा के रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32: 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘हनुमान अंश’, सोमवार को कमा डाले इतने करोड़