Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: बुधवार को 350 करोड़ के पार हुई ‘दृश्यम 3’, बॉक्स ऑफिस पर जारी है कमाई का सिलसिला

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बुधवार को काफी अच्छा-खासा कलेक्शन किया है. इसके साथ ही अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. 6 दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बोलबाला अब भी टिकट खिड़की पर जारी है. हालांकि, 6वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा-खासा कलेक्शन किया है. फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब ये फिल्म भारत में 230 करोड़ और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितने करोड़ रुपये छापे हैं.

‘दृश्यम 3’ की 6वें दिन कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 6वें दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 5वें दिन के मुकाबले 20.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 232.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. साथ ही, फिल्म का नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 279 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कमाई में गिरावट आने के बाद भी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

बुधवार की कुल ऑक्यूपेंसी

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की ऑक्यूपेंसी में 6वें दिन भी गिरावट देखने को मिली. 6वें दिन पूरे भारत में फिल्म के कुल 15,972 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 19.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 6वें दिन सुबह के शो में 10.31 प्रतिशत, दोपहर के शो में 16.00 प्रतिशत, शाम के शो में 20.92 प्रतिशत और रात के शो में 28.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, बुधवार को सिनेमाघरों में फिल्म का कुल फुटफॉल 7,21,016 रहा.

350 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों वर्ल्डवाइड भी खूब धमाल मचा रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, अजय देवगन की इस फिल्म का 6 दिनों में कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 366.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे साफ है कि फिल्म ने 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

First published on: Oct 08, 2026 07:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola