Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: मंगलवार को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाई तबाही, 350 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. अब ये फिल्म 350 करोड़ रुपये के बहुत करीब पहुंच गई है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर फिल्म ‘दृश्यम 3’ का बोलबाला है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 5 दिन हो गए हैं. मूवी ने अपने पहले 2 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, अब ये फिल्म 350 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. मंगलवार को भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है. चलिए आपको बताते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘दृश्यम 3’ का मंगलवार का कलेक्शन कैसा रहा?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन यानी मंगलवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो चौथे दिन के मुकाबले 9.5 प्रतिशत कम है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 216.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 259.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

---विज्ञापन---

मंगलवार की कुल ऑक्यूपेंसी

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की 5वें दिन ऑक्यूपेंसी में मामूली गिरावट देखी गई. पूरे भारत में मंगलवार को ‘दृश्यम 3’ के कुल 16,075 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 24.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सुबह के शो में 12.00 प्रतिशत, दोपहर के शो में 19.54 प्रतिशत, शाम के शो में 24.62 प्रतिशत और रात के शो में 37.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, 5वें दिन सिनेमाघरों में कुल फुटफॉल 8,76,047 रहा.

350 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

अगर अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ग्लोबल लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे साफ है कि फिल्म अब 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है.

First published on: Oct 07, 2026 07:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola