Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हर कोई पंडित बना हुआ है…’ ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर ये क्या बोल गए टीवी के ओजी ‘दुर्योधन’?

TV OG Duryodhana Big Statement on Ranbir Kapoor Casting in Ramayana: टीवी के ओजी 'दुर्योधन' यानी एक्टर पुनीत इस्सर ने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर एक बड़ा बयान दिया है.

TV OG Duryodhana Big Statement on Ranbir Kapoor Casting in Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस दिवाली पर यह मेगा बजट फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हालांकि, फिल्म के टीजर, ट्रेलर और सॉन्ग रिलीज किए गए हैं, जिनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि, अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो फिल्म की कास्टिंग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर आज भी लोग फिल्म में रणबीर कपूर को ‘भगवान राम’ के किरदार के लिए फिट नहीं मान रहे हैं. इसी बीच टीवी के ओजी ‘दुर्योधन’ यानी एक्टर पुनीत इस्सर ने भी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अपनी राय रखी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले में क्या कुछ कहा है.

क्या बोले पुनीत इस्सर?

गलाटा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘आज फिल्म इंडस्ट्री का बेस्ट एक्टर रणबीर कपूर है. वो एक ब्रिलियंट एक्टर है, आप उसकी फिल्में देखो यार. आप उसकी एक्टिंग देखो. वो ‘रॉकस्टार’ करता है… वो ‘रॉकेट सिंह’ भी करता है. वो ‘बर्फी’ करता है. उसने ‘एनिमल’ भी किया है. आप उसकी एक्टिंग रेंज देखिए. वो बंदा जब भगवान श्रीराम का किरदार करेगा, तो डेफिनेटली वो इतना बढ़िया करेगा.’

---विज्ञापन---

पहले फिल्म देखो…

पुनीत इस्सर ने आगे कहा, ‘फिल्म देखने के बाद यकीनन आपको रणबीर राम के किरदार में बहुत अच्छे लगेंगे. फिल्म शुरू होने से पहले ही लोग अपनी राय देना शुरू कर देते हैं. मुझे हमेशा लगता है कि फिल्म बनाना एक डायरेक्टर का काम होता है. नितेश तिवारी जी अपना काम करेंगे, तो वो अच्छा ही करेंगे. हम क्यों बीच में बोलें? बेहतर होगा कि फिल्म देखें और फिर अपनी राय दें.’

हर कोई पंडित बना हुआ है…

पुनीत इस्सर ने आगे कहा, ‘आज के सोशल मीडिया के दौर में, हर कोई क्रिटिक बन गया है. इसके अलावा, ‘गूगल बाबा’ का तो कहना ही क्या! इसके बाद ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी’ भी है. यहां हर कोई पंडित बना हुआ है और खुद को विद्यावान और बड़ा जानकार समझता है. मैंने पहले भी ऐसा होते देखा है. तो चलिए, थोड़ा इंतजार कर लेते हैं. मुझे लगता है कि भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर शानदार रहेंगे. वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं. यह वाकई बहुत बड़ी बात है. यह मेरी निजी राय है.’

First published on: Oct 17, 2026 10:33 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो