Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: ‘धुरंधर 2’ के सामने निकला Border 2 का दम, 3 दिन में तोड़ दिया महीने भर का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की मल्टी-स्टार फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए आज 3 दिन पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने 3 दिनों में वो कमाल कर दिखाया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज से पहले कभी नहीं हुआ. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ 3 दिन में 500 के करीब पहुंच गई है. इसके साथ ही फिल्म ने 3 दिनों में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बॉर्डर 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों के अंदर भारत में 339.27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार कर लिया है. तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा से 105 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, कन्नड़ में 0.01 करोड़, मलयालम में 0.04 करोड़, तमिल में 2.95 करोड़ और तेलुगु में 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. तीसरे दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेसी 81.6% रही.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड भी खूब तहलका मचा रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 3 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 499 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ दिया Border 2 का रिकॉर्ड

इसी के साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ 3 दिन के अंदर Border 2 का महीने भर में बनाया कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में कुल 329.43 करोड़ की कमाई कीथी,. वहीं, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ 3 दिन में 339.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसा ही कुछ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी देखने कोमिला,. जहां ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 450.19 करोड़ रुपये कमाए, वहीं, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ 3 दिन में 499 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 08:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola