Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार जारी, कब तक टूटेगा इस फिल्म का रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है. इसके बावजूद फिल्म ने अभी तक इस मूवी रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी सी धीमी हो गई है. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर पूरी तरह कब्जा जमाए हुए है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी धुआंधार कमाई से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन इसके बाद भी एक मूवी ऐसी है, जिसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ अभी तक नहीं तोड़ पाई है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का कारोबार

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 985.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. 17वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में की, जो 24.25 करोड़ थी. बाकी भाषाओं में फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ से कम रहा. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 28.9% रही.

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारतीय बॉक्स ऑफिस साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी इसी तरह से कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, सबकी फेवरेट फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 17 दिनों के दिनों के अंदर दुनियाभर में 1564.30 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इस कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

‘धुरंधर 2’ अंक तक नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई के चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं. इसके बाद भी अभी तक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अभी तक अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. जहां, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 985.02 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1564.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1234.10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

First published on: Apr 05, 2026 08:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola