Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ ने 28 दिनों में तोड़े इन 15 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंदर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए बैठी है. फिल्म भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार कमाई कर रही है.

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा किए हुए बैठी हैं. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज पूरे 28 दिन हो गए है. इस दौरान फिल्म की कमाई भी लगातार बढ़ती जा रही है. ये फिल्म भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. इन 28 दिनों के दौरान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने आखिर अब तक कितनी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की टोटल कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, एरणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 28वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का थोड़ा कम कलेक्शन किया. इसके बाद भी फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1099.72 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने 28वें दिन हिंदी भाषा में 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके अलावा फिल्म ने कन्नड़ में 0.03 करोड़ रुपये, तमिल में 0.5 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म को 1100 करोड़ को पार करने के लिए अब बस एक करवट की जरूरत है, जो 29वें दिन पूरी हो सकती है. वहीं, इस मूवी ने दुनियाभर में अब तक 1733.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

28 दिन में तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

दुनियाभर में 1733.20 करोड़ रुपये कमाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कई ब्लॉकबस्टर मूवी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसमें ‘धुरंधर’ (1307.35 करोड़), ‘केजीएफ 2’ (1215 करोड़), ‘आरआरआर’ (1230 करोड़), ‘कल्कि, 2898 एडी’ (1042.25 करोड़), ‘जवान’ (1160 करोड़), ‘कांतारा: चेप्टर- 1’ (852.36 करोड़), ‘छावा’ (807.91 करोड़), ‘स्त्री 2’ (857.15), ‘एनिमल’ (915.00 करोड़), ‘पठान’ (1055 करोड़), ‘गदर 2’ (686 करोड़), ‘2.0’ (691.00 करोड़), ‘पीके’ (792 करोड़), ‘सलार 1’ (617.75 करोड़) और ‘बाहुबली 1’ (650.00 करोड़) शामिल हैं.

First published on: Apr 16, 2026 07:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.