Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: इतिहास रच रही ‘धुरंधर 2’, एक दिन में 100 करोड़, जानें संडे की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर इस समय केवल रणवीर सिंह की धूम है. उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने तहलका मचा दिया है. रिलीज होने के 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं अपने रिलीज के चौथे दिन भी ये फिल्म दमदार कलेक्शन करती नजर आ रही है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर:द रिवेंज घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है. रिलीज के पहले दिन से फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. इसकी धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है. रिलीज से पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर हुए थे. वहीं अब फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

चौथे दिन की कमाई

Sacnilk के रिपोर्ट के मुताबिक चौथे दिन, धुरंधर 2: द रिवेंज ने ₹114.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹541.97 करोड़ और अब तक की टोटल नेट कमाई ₹454.12 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने टोटल ₹149.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹691.32 करोड़ हो गया है. इसी के साथ फिल्म ने आमिर खान की दंगल के घरेलू कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने सात सालों तक यह ऑल-टाइम रिकॉर्ड अपने नाम रखा था. दंगल ने 2016-17 में ₹387 करोड़ नेट कमाए थे. वहीं धुरंधर द रिवेंज के लिए अभी सफर काफी लंबा है. इसको रिलीज हुए अभी 4 ही दिन हुए हैं.

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले ही कमाए 43 करोड़

बात करें धुरंधर 2 के कमाई की तो सिर्फ अपने प्रीमियर से ही ₹43 करोड़ कमाए थे. वहीं अपनी ओपनिंग वाले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की. शुक्रवार को फिल्म ने ₹80.72 करोड़ कमाए. शनिवार 21 मार्च का दिन फिल्म के लिए जबरदस्त रहा, जिसमें 20,917 शो में 81.6% सीटें भरी रहीं. धुरंधर 2 ने उस दिन ₹113 करोड़ का कलेक्शन किया. रविवार 22 मार्च को, फिल्म की रफ्तार जारी है. माना जा रहा है कि संडे को भी 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

स्टार्स ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आज पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गई है. कोई इसकी तारीफ कर रहा है, तो कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. वहीं साउथ स्टार महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी ने फिल्म की खूब तारीफ की. शिल्पा शेट्टी ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की और उन्हें ‘बब्बर शेर’ कहा. रेणु देसाई, एस.एस. राजामौली, आर. सरथकुमार, राम चरण, राकेश रोशन और अन्य लोगों ने भी इस सीक्वल की तारीफ की.

---विज्ञापन---

देशभर ने ‘धुरंधर 2’ का क्रेज

बात करें फिल्म की ‘धुरंधर 2’ साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. इसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी खूब पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 22, 2026 08:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola