आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ही तहलका मचा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी ने दर्शकों ने खूब सराहा. यही कारण है कि ये फिल्म महीनेबाद भी फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर अब फिल्म को 35 दिन पूरे हो गए हैं. ऐसे में आइए इसके 35वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
35वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने 35वें दिन अबतक 1.01 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,341.07 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन अब तक ₹1,120.40 करोड़ हो गया है. इससे पहले 34वें दिन धुरंधर 2 ने 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
24 घंटे में कमाए 100 करोड़
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. रिलीज के महज 24 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 674.17 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें पेड प्रीव्यू भी शामिल है. दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.70 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.
फिल्म के बारे में
धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का सीक्वल है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर लीड रोल में हैं. इसका पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं अब ‘धुरंधर 2’ भी जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है.