Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 14वें दिन भी हुई धुआंधार कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. अपने रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म लगातार अपनी कमाई से इतिहास रचती नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और लगातार इसकी कमाई जारी है. हालांकि पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है. लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म लगातार पसंद की जा रही है.

14वें दिन की कमाई

पहले हफ्ते की जबरदस्त ओपनिंग के बाद आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन धुरंधर ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छी-खासी कमाई करती नजर आ रही है. सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि 14 दिनों बाद भी इसकी कमाई मजबूत बनी हुई है. बात करें 14वें दिन की कमाई के बारे में तो 14वें दिन, धुरंधर: द रिवेंज ने ₹20.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹1,101.47 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹920.02 करोड़ हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक ₹365.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ जलवा

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 काफी कमाई कर रही है. 900 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म का अगला लक्ष्य 1000 करोड़ क्लब है. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म बहुत जल्द इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लेगी. इसके साथ ही ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे तेजी से 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी.

First published on: Apr 02, 2026 06:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola