Ram Kapoor Lock Upp 2 Viral Video: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में इन दिनों ड्रामा और मनोरंजन दोनों अपने चरम पर हैं. शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक राम कपूर लगातार अपने अलग अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. कभी मजेदार बातचीत तो कभी साथी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हालांकि इस बार उनका एक वीडियो लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है.
राम कपूर का खास अंदाज
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में राम कपूर और इंफ्लुएंसर लैला (वरुण यादव) के बीच एक मजेदार पल देखने को मिला. देर रात घर के कुछ सदस्य एक साथ बैठे बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान राम कपूर, लैला के पास जाकर कंबल में लेट जाते हैं और उन्हें गले लगाकर रोमांटिक अंदाज की एक्टिंग करने लगते हैं. दोनों का यह पूरा सीन मजाक और मनोरंजन के तौर पर किया गया था.
लोगों को नहीं पसंद आया राम का मजाक
इस दौरान वहां मौजूद आकांक्षा चौधरी ने हंसते हुए कहा कि घर में पारिवारिक माहौल था, लेकिन राम कपूर ने उसे बदल दिया. वहीं आकांक्षा चमोला ने भी मजाकिया अंदाज में राम कपूर पर टिप्पणी की. सबसे ज्यादा हंसी तब छूटी, जब लैला ने कंबल हटाकर छोटे बच्चे की एक्टिंग शुरू कर दी. इस सीन को देखकर घर के सभी सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
ट्रोलिंग का सामना कर रहे राम कपूर
हालांकि जहां कई दर्शकों ने इस पूरे सीन को सिर्फ मनोरंजन और कॉमेडी माना, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने राम कपूर को ट्रोल भी किया. यूजर्स का कहना है कि एक वरिष्ठ अभिनेता होने के नाते उन्हें इस तरह की हरकतों से बचना चाहिए. इससे पहले भी शो के एक एपिसोड में राम कपूर ने मजाक-मजाक में लैला को लिप किस किया था, जिसके बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
श्रेया कालरा ने लगाए थे आरोप
राम कपूर का नाम हाल ही में एक और विवाद में भी सामने आया. कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आरोप लगाया कि एक टास्क के दौरान राम कपूर ने उन्हें गाल और माथे पर किस किया था. उस समय उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई थी, लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ने के बाद श्रेया ने इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने शिल्पा शिंदे से बातचीत में कहा कि अगर भविष्य में राम कपूर ने दोबारा ऐसा करने की कोशिश की, तो वह इस बार चुप नहीं रहेंगी.
सोशल मीडिया पर खूब हो रही चर्चा
फिलहाल, ‘लॉकअप 2’ में राम कपूर का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. कुछ लोग इसे शो का एंनटरटेनिंग हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे जरूरत से ज्यादा ओवर माना रहे हैं. ऐसे में आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है?