Amitabh Bachchan Health Update: सदी के महानायक ‘अमिताभ बच्चन’ की दीवानगी आज भी पूरी दुनिया देखने को मिलती है. फैंस बिग बी से जुड़ी हर एक खबर को लेकर उत्सुक रहते हैं. हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपनी सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने के बारे में बात की, जिसके बाद फैंस बिग बी की हेल्थ को लेकर परेशान हो गए.
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने हालिया अपने खुद की हेल्थ से जुड़ा एक भावुक अपडेट शेयर किया है. उन्होंने अस्पताल से घर लौटने के बाद ठीक होने (रिकवरी) में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की. देर रात अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बिग बी ने कहा कि, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद का समय उनके सफर का अब तक का सबसे मुश्किल दौर रहा है. हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी कि उनकी कौनसी सर्जरी हुई. बिग बी ने ठीक होने की प्रोसेस के फिजिकल और इमोशनल पहलुओं पर बात की और हिम्मत बनाए रखने की प्रेरणा भी दी.
अस्पताल में हुई अमिताभ बच्चन की सर्जरी?
अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, “…अस्पताल में सर्जरी और ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में… छुट्टी मिलना… और घर लौटना. घर लौटने के बाद का ये समय सबसे मुश्किल दौर होता है… शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से…” एक्टर ने अपनी सर्जरी की वजह तो नहीं बताई लेकिन यह इशारा दिया कि घर लौटने से पहले उन्हें ICU में रहना पड़ा था. आगे बिग बी ने लिखा, “…आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है… ये आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है…”

बिग बी ने की ‘हार न मानने’ की बात
आगे भावुक होकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि जहां कुछ लोग ऐसे पलों से उबर जाते हैं, वहीं कुछ लोग पुरानी कामयाबी की यादों में ही जीते रहते हैं. “कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं… कुछ हार मान लेते हैं… जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं… जो ऐसा नहीं करते, वे समझौता कर लेते हैं और पुरानी शान-शौकत की यादों में जीते हैं… ये हर किसी की अपनी पसंद होती है…”
बिग बी की ये बातें सुनकर साफ पता चलता है कि उनकी कोई सर्जरी हुई है. हालांकि उन्होंने अपनी सेहत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके एकदम जल्द ठीक होने की कामना करते नजर आ रहे हैं.