Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की दहाड़, 12वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने कमाए इतने करोड़

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. अपने रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म अच्छी कमाई की है.

Border 2 Box Office Collection Day 12

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को लगातार सिनेमघरों में दर्शकों का प्यार मिल रहा है. अपने रिलीज के 11 दिन शानदार कमाई की है. इस वॉर ड्रामा फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बजवा और अन्य कलाकार नजर आए हैं. चलिए इसके 12वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

11वें दिन की कमाई

बॉर्डर 2 ने शानदार ओपनिंग के साथ ही मात्र तीन दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं इसके बाद फिल्म की थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन इसे लगातार सिनेमाघरों में पसंद किया जा रहा है. अब तक भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 281 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड फिल्म 400 करोड़ के पास पहुंच गई है. अब बात करें इसके 12वें दिन यानी 03 फरवरी की कमाई की, तो sacnilk की शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रात 10 बजे तक नेट कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये किया है. ऐसे में इस फिल्म की कमाई 286.75 करोड़ पहुंच गई है. हालांकि ये केवल अनुमानित आंकड़ा है. आधिकारिक आंकड़े में बलवाव संभव है.

---विज्ञापन---

बॉर्डर 2

बात करें फिल्म की तो ‘बॉर्डर 2’ एक वॉर ड्रामा फिल्म में है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं. फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारत के वीर जवानों की कहानी देखने को मिलती है. फिल्म साल 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की रीमेक है.

First published on: Feb 03, 2026 09:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola