---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: सुपरहिट हुई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, जानें 20वें दिन फिल्म ने कमाए कितने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20: हॉरर और कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लगातार दर्शकों को पसंद आ रही हैं. रिलीज के 20वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 20:  अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल करते नजर आ रही है. रिलीज के 20 दिन बाद भी भूत बंगला की शानदार कमाई जारी है. वीकडेज के साथ वर्किंग डेज में भी ये मूवी काफी पसंद की जा रही है. आइए जानते हैं कि रिलीज के 20वें दिन अक्षय कुमार की भूत बंगला ने कितने करोड़ की कमाई की.

20वें दिन की कमाई

17 अप्रैल को रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. आमतौर पर बड़ी फिल्में दूसरे हफ्ते के बाद धीमी पड़ जाती हैं, लेकिन अक्षय कुमार की ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के 20वें दिन यानी बुधवार को कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को 20वें दिन फिल्म ने ₹1.12 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹175.21 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹147.62 करोड़ हो गया है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

सुपरहिट हुई ‘भूत बंगला’

इसी के साथ भूत बंगला दुनियाभर में ₹230 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स ने भी अब ‘भूत बंगला’ को आधिकारिक रूप से ‘सुपरहिट’ घोषित कर दिया है. बच्चे हो या बूढ़े हर किसी को इसकी कहानी पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

‘राजा शिवाजी’ से कड़ा मुकाबला

हाल ही में रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन अच्छी-खासी कमाई की. माना जा रहा था कि यह ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन को प्रभावित करेगी. हालांकि, दर्शक अब भी भूत बंगला की ओर रुख कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ रुपये है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां स्थित एक पुराने बंगले में कई राज छीपे हुए हैं. ऐसे में बंगले का मालिक अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) इसकी गहराई तक जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2026 08:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.