Bhooth Bangla Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन हो गए हैं. फिल्म लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए फिल्म के 14वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
14वें दिन की कमाई
बात करें 14वें दिन की कमाई के बारे में तो sacnilk के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने 14वें दिन ₹2.26 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन ₹126.91 करोड़ रुपये हो गया. वहीं अब फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹150.72 करोड़ पहुंच गया है.
पहले हफ्ते हुई शानदार कमाई
17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने पहले हफ्ते शानदार कमाई की. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन फिल्म मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. फिल्म का पेड प्रीव्यू भी रखा गया था. 16 अप्रैल 2026 को पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये. वहीं ओपनिंग डे यानी 17 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी. पेड प्रीव्यू को लेकर पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 84.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ का बजट 120 करोड़ रुपये है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी, वामिका गब्बी और तब्बू भी शामिल हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी मंगलपुर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां वधुसुर नाम एक रहस्यमई व्यक्ति है, जो मंगलपुर में शादियां नहीं होने देता. बाद में उसका सामना अक्षय कुमार यानी फिल्म में अर्जुन आचार्य से होता है.