Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

धीमी पड़ी Bhool Chuk Maaf की कमाई, जानें 11वें दिन Rajkummar Rao की मूवी ने कितने छापे नोट?

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी मूवी ‘भूल चूक माफ’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड पर धांसू कमाई करने के बाद अचानक मूवी की कमाई धीमी हो गई है। 11वें दिन मूवी की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। हालांकि कलेक्शन के मामले में मूवी ने अपना बजट पार कर लिया है। वहीं वामिका गब्बी और राजकुमार राव की जोड़ी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस की मां का खौफ, इमरजेंसी में रहा दबदबा, पटौदी परिवार से कम नहीं था रुतबा

---विज्ञापन---

मूवी ने 11वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 11वें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.15% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.27%, दोपहर के शो 11.78%, शाम के शो 11.06% और रात के शो 12.47% रहे। दूसरे वीकेंड पर मूवी ने 11.6 करोड़ की धमाकेदार कमाई की।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर अब तक का कलेक्शन कितना?

वहीं दूसरी ओर पहले दिन मूवी ने 7 करोड़ की कमाई की थी। पहले वीकेंड पर भी 21 करोड़ की कमाई कर मूवी ने सबको चौंका दिया था। हालांकि इसके बाद राजकुमार राव की मूवी में गिरावट और उछाल देखने को मिलता रहा। 50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अब तक 61.20 करोड़ की कमाई की है। जोकि बजट के मुकाबले काफी ज्यादा है। ये मूवी इस साल की बड़ी मूवीज में शामिल हो गई है।

ऑडियंस को पसंद आई मूवी

ऑडियंस को मूवी काफी पसंद आ रही है। कास्ट की काफी तारीफ हो रही है। मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार देखने को मिल रही है। इससे फैंस खुश नजर आ रहे हैं। वहीं वामिका और राजकुमार की जोड़ी को भी खूब प्यार मिल रहा है। वामिका और राजकुमार के साथ-साथ मूवी में संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, अनुभा फतेहपुरा और इश्तियाक खान मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhoom 4 पर बड़ा अपडेट, Ranbir Kapoor बनेंगे चोर! जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

First published on: Jun 03, 2025 06:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola