Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 5: ‘भाई तेरा स्टार है’ का निकला दम, 5 दिन में 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 5: राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है. 5 दिन में फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमाई पाई है.

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 5
Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 5

Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 5: ‘किल’, ‘एबीसीडी 2’, ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘ग्यारह ग्यारह’ और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों-सीरीज में नजर आए राघव जुयाल की हाल ही में आई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है. इन दिनों में फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है. इसकी कहानी को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है.

‘भाई तेरा स्टार है’ का 5 दिनों का कलेक्शन

30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राघव जुयाल की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ बुरी तरह फ्लॉप होते नजर आ रही है. फिल्म की हालत ये हो गई है कि पांच दिनों में फिल्म को 1 करोड़ रुपये कमाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है. रिलीज के पहले राघव जुयाल की इस फिल्म का सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म का हाल बुरा हो गया है. Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ‘भाई तेरा स्टार है’ ने पांचवें दिन 7 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 97 लाख रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

मुख्य बातें:

  • 30 जुलाई को रिलीज: राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.
  • 5 दिन में 97 लाख: फिल्म ने पांच दिनों में भारत में करीब 97 लाख रुपये नेट कमा लिए हैं.
  • पांचवें दिन सिर्फ 7 लाख: सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 7 लाख रुपये रह गई.
  • वीकेंड का भी नहीं मिला फायदा: शनिवार को 24 लाख और रविवार को 23 लाख रुपये की कमाई हुई.
  • 1 करोड़ के आंकड़े से दूर: पांच दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म भारत में 1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.

बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ से मुकाबला

रिलीज से पहले राघव जुयाल की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जरूर थी, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ये बज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तब्दील नहीं हो सका. खासतौर पर सोमवार की कमाई ने फिल्म की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘भाई तेरा स्टार है’ हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के साथ ही रिलीज हुई थी. पहले दिन इसने ने 30 लाख रुपये से अपना खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को भी फिल्म ने 30 लाख रुपये कमाए. अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ता है, लेकिन रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को राघव जुयाल की ये फिल्म मात्र 24 लाख रुपये ही कमा सकी और रविवार चौथे दिन इसने 23 लाख रुपये ही कमा सकी और अब पांचवें दिन सोमवार को इसने मात्र 7 लाख रुपये की कमाई की है.

निष्कर्ष

राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम होती दिख रही है. फिल्म ने पांच दिनों में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं किया है और सोमवार को महज 7 लाख रुपये की कमाई इसके कमजोर प्रदर्शन को साफ तौर पर दिखाती है. शुरुआती दिनों में 30 लाख रुपये की कमाई के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट आई. अब फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी कमाई को संभालना और आने वाले दिनों में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचना है. फिलहाल, ‘भाई तेरा स्टार है’ का बॉक्स ऑफिस सफर काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 06:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola