Awarapan 2 Box Office Collection Day 16: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई की है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, दुनिया भर में इसने 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और भारत में भी यह 150 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, रिलीज के 16वें दिन भी इसने अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के शनिवार के कलेक्शन पर.
16वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 32 प्रतिशत रही और कुल शोज 1150 चले. फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को थोड़ी बढ़त बनाई है.
आवारापन 2 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
फिल्म ने भारत में 16 दिनों में 146.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 207.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है.
दो हफ्तों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
बता दें कि फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 30.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
आवारापन 2 में नजर आए ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो यह 2007 की आवारापन की सीक्वल है. आवारापन 2 का निर्माण विशेष भट्ट ने किया है और यह फिल्म विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इसका डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है और इस मूवी में इमरान हाशमी के अलावा, दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 15: रक्षाबंधन पर ‘आवारापन 2’ ने पकड़ी रफ्तार, 15वें दिन किया करोड़ों का कलेक्शन