Awarapan 2 Box Office Collection Day 15: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं. हालांकि फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं दूसरे हफ्ते में इस मूवी की कमाई में काफी गिरावट आई है. वहीं यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद आवारापन 2 की कमाई में और भी ज्यादा गिरावट देखी गई है. हालांकि रक्षाबंधन का फिल्म को फायदा मिला है. इस दिन फिल्म ने करोड़ों का कारोबार किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन पर.
15वें दिन आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रक्षाबंधन के दिन 1.20 करोड़ का कारोबार किया है. गुरुवार के मुकाबले फिल्म ने 60 लाख की बढ़त बनाई है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 32 प्रतिशत रही और कुल शोज 1141 चले.
आवारापन 2 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 145.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 205.35 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें कि आवारापन 2 ने रिलीज के पहले हफ्ते अच्छा कारोबार किया था. फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ कमाए थे. हालांकि दूसरे हफ्ते में ये कमाई घटकर 30.75 करोड़ रुपये पहुंच गई.
टॉक्सिक कलेक्शन
वहीं, दूसरी ओर यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में भारत में 165.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने महज तीन दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनिया भर में फिल्म की कमाई में 221.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
फिल्म में दिखे ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो आवारापन 2 साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन की सीक्वल है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. लेकिन इस फिल्म के गाने हिट हुए थे. हालांकि बाद में ये एक कल्ट क्लासिक साबित हुई थी. आवारापन 2 में इमरान हाशमी ने एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में वापसी की. इस मूवी में इमरान के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: लगातार घट रही ‘आवारापन 2’ की कमाई, 14वें लाखों में सिमटा कलेक्शन