Sunday, 12 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: ‘धमाल 4’ के आते ही घटी ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, शनिवार को किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: 'धमाल 4' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई पर असर पड़ा है. 'अल्फा' ने रिलीज के 9वें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' ने शनिवार को कोई खास कलेक्शन नहीं किया है.

---विज्ञापन---

Alpha-Welcome To The Jungle
Alpha-Welcome To The Jungle

Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हुई है और इसके रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में पहले से चल रही आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई पर असर पड़ा है. दोनों फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है, क्योंकि ‘धमाल 4’ की रिलीज के बाद दर्शक बंट गए हैं. वहीं, शनिवार के दिन भी दोनों फिल्मों की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के शनिवार के कलेक्शन के बारे में.

अल्फा ने कमाए इतने करोड़

सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला और नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसके चलते फिल्म की कमाई लगातार घट रही है. वहीं, ‘धमाल 4’ की रिलीज का असर भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही. फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 51.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 85.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

वेलकम टू द जंगल ने शनिवार को किया इतना कलेक्शन

अगर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें, तो फिल्म के 15वें और 16वें दिन के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि 15वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस तरह फिल्म ने भारत में 16 दिनों में 127.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 183.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वेलकम टू द जंगल में दिखे 34 कलाकार

बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में 34 कलाकार नजर आए हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी और लारा दत्ता जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं. यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है.

---विज्ञापन---

अल्फा में नजर आए ये कलाकार

वहीं, ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है.

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, शनिवार को कमाई में आया जबरदस्त उछाल, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jul 12, 2026 07:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola