---विज्ञापन---

कहां है ‘दीवार’ का वो नन्हा ‘विजय’? जिसने निभाया था अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल, रातों-रात बन गया था सबसे महंगा चाइल्ड आर्टिस्ट!

Amitabh Bachchan Child Actor Alankar Joshi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को तो पूरी दुनिया जानती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन के बचपन का यादगार रोल निभाने वाला वह नन्हा कलाकार आज कहां है? क्या वह आज भी फिल्में करता है या इस इंडस्ट्री से हटकर अपनी अलग पहचान बना चुका है? आइए जानते हैं कहां वो चाइल्ड आर्टिस्ट...

Amitabh Bachchan Child Actor Alankar Joshi

Alankar Joshi: हिंदी सिनेमा में शुरुआत से अब तक कई ऐसे किरदार हुए, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली. इन एक्टर्स को भूल पाना काफी मुश्किल है. 70 के दशक में एक ऐसा ही चाइल्ड आर्टिस्ट था, जिसने फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया था. उसकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि उसे उस समय के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट में गिना जाता था. आज हम जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की बात कर रहे हैं, उसने दीवार फिल्म में अमिताभ के बचपन का रोल किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस जमाने को वो कलाकार आज कहां है और क्या करता है?

कौन हैं अलंकार जोशी?

दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम अलंकार जोशी है. बता दें कि इन्होंने 70 और 80 के दशक में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया था. वहीं जब इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन के बचपन को रोल किया तो ये उस समये के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए थे. इसके साथ ही वो काफी चर्चाओं में आ गए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलंकार जोशी मशहूर एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के सगे भाई हैं और फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री उनके जीजा लगते हैं.

---विज्ञापन---

क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

अलंकार जोशी फिल्मों की दुनिया से दूरी बना चुके हैं. बता दें कि उन्होंने जब बड़े होकर दोबारा फिल्मों में कदम रखा, तो उन्हें वो रोल ही नहीं मिले, जिनकी उन्हें उम्मीद थी. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने कुछ फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम भी किया, लेकिन इसके साथ ही उन्हें यह भी लगने लगा कि कहीं वो सिर्फ छोटे-मोटे साइड रोल्स (कैमियो) में ही सिमटकर न रह जाएं. इसी के चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी.

---विज्ञापन---

अब कहां रहते हैं अलंकार जोशी?

अलंकार जोशी अब अमेरिका में रहते हैं. उनके बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बहन पल्लवी जोशी ने बताया था कि अलंकार ने अपना फील्ड बदलकर सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग सीखी. इसके बाद अमेरिका में दो साल नौकरी की और फिर खुद की एक टेक कंपनी (IT Company) शुरू की. वह पिछले 35 सालों से वे अमेरिका में ही बस चुके हैं और आज एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी कुल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपये है.

---विज्ञापन---

अगली पीढ़ी भी है ग्लैमर की दुनिया में

भले ही अलंकार ने एक्टिंग की दुनिया तो छोड़ दिया हो, लेकिन उनकी विरासत उनके बच्चे आगे बढ़ा रहे हैं. बता दें कि उनकी बेटी अनुजा जोशी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘हेलो मिनी’ जैसी सीरीज और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है. इसके साथ ही उनकी दूसरी बेटी भी एक्टिंग में करियर बना रही है. उनका बेटा संगीत की शिक्षा ले रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2025 09:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.