Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

IPL के बीच प्रेमानंद महाराज के दरबार में फिर पहुंचे Virat-Anushka, सामने आया वीडियो

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Virat-Anushka, Premanand Maharaj ji
Virat-Anushka, Premanand Maharaj ji

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक हस्ती हैं, जो हमेशा ही किसी ना किसी कारण चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि इन दिनों वह एक इंफ्लूएंसर की पोस्ट लाइक करने को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. हर बार की तरह लोगों ने एक नॉर्मल सी पोस्ट लाइक करने के बाद उन्हें ट्रोल किया. इतना ही नहीं उन्होंने उस पोस्ट को तुरंत डिसलाइक भी कर दिया था. जिसके कारण उस इंफ्लूएंसर ने भी रिएक्ट किया था. हालांकि इस पूरे विवाद के बाद हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का वीडियो सामने आया है. जहां सोमवार 20 अप्रैल यानी कि आज कपल वृंदावन पहुंचे हैं. दोनों ही वराह घाट पर स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे हैं और वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों ही दरबार में आम लोगों के बीच बैठकर प्रवचन सुन रहे थे. बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने के लिए वृंदावन आते रहते हैं और बीते पांच महीनों में ये उनकी तीसरी मुलाकात है. बता दें कि कपल इससे पहले 20 फरवरी को भी आश्रम आए थे.

---विज्ञापन---

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए कमेंट्स

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ” उनकी सादगी. वहीं, ज्यादातर लोग कपल की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं.

सिंपल लुक में दिखे विराट-अनुष्का

प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम के लिए अनुष्का शर्मा ने सिंपल व्हाइट सूट पहना हुआ था और उन्होंने माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था. दूसरी ओर विराट कोहली भी ब्राउन कलर की टी-शर्ट और बेज कलर की पेंट पहने हुए नजर आए. इस दौरान उन्होंने भी माथे पर चंदन का टीका लगाया था.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ भी नहीं रोक पा रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, कलेक्शन पहुंचा 1750 करोड़ पार

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola