Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ भी नहीं रोक पा रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, कलेक्शन पहुंचा 1750 करोड़ पार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2' महीने बाद भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अक्षय कुमार की भूत बंगला से इसका जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का समय हो चला है. रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला से भी इसका अच्छा खासा मुकाबला देखने को मिल रहा है. ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 32 दिन हो चले हैं और इस फिल्म ने हर दिन करोड़ों में कमाई की है.

1750 करोड़ पार हुई ‘धुरंधर 2’

वीकेंड हो या वीकडेज ‘धुरंधर 2’ हर दिन शानदार कमाई कर रही है. बीते रविवार को घरेलू बाजार में इसने करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद धुरंधर 2 का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹1,335.54 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹1,115.67 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने 32वें दिन ₹1.10 करोड़ का संग्रह किया, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹421.10 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,756.64 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

‘भूत बंगला’ के आगे मजबूती से टिकी ‘धुरंधर 2’

एक तरह जहां धुरंधर 2 महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रविवार तक 69.37 करोड़ रुपये की कमाई की. अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है, लेकिन धुरंधर 2 की दीवानगी अभी कम नहीं हुई है. रणवीर सिंह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों जुटा रही है. शुरुआती हफ्तों में ‘धुरंधर 2’ ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पहले हफ्ते में ही 674 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्ट किए गए. दूसरे हफ्ते में 263 करोड़, तीसरे में 110 करोड़ और चौथे हफ्ते इसने 54 करोड़ रुपये कमाए.

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

बात करें फिल्म की तो धुरंधर 2 साल 2025 में आई स्पाई-थ्रिलर धुरंधर का रीमेक हैं. इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, संजय दत्त और दानिश पंडोर जैसे कलाकार शामिल हैं. इसका पहला पार्ट आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ‘धुरंधर 2’ भी जल्द ही ओटीटी रिलीज होने वाली है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद इसे जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 20, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola