Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

स्पाइन सर्जरी के बाद 76 साल के शरत सक्सेना का जोश हाई, घर पहुंचते ही मनाया जश्न

Sharat Saxena: 76 साल के दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना की स्पाइन सर्जरी पूरी तरह सफल रही है. अस्पताल से छुट्टी मिलने और घर वापस लौटने के बाद एक्टर ने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है.

Sharat Saxena successful spine surgery
Sharat Saxena successful spine surgery

Sharat Saxena: बॉलीवुड के दिग्गज और ‘फिटनेस फ्रीक’ एक्टर शरत सक्सेना (Sharat Saxena) ने 76 साल की उम्र में भी साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. हाल ही में उनकी स्पाइन सर्जरी से पहले की दर्दभरी MRI फोटो देखकर फैंस काफी परेशान हो गए थे. लेकिन अब शरत सक्सेना के चाहने वालों के लिए एक राहत भरी और बंपर खबर सामने आई है. सफल सर्जरी के बाद शरत सक्सेना का जोश बेहद हाई है और घर पहुंचते ही उन्होंने धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया है.

6 घंटे चली मुश्किल स्पाइन सर्जरी

हाल ही में शरत सक्सेना की 6 घंटे लंबी लम्बर स्पाइन सर्जरी (Lumbar Spine Surgery) हुई. अस्पताल के बेड से आई उनकी लेटेस्ट फोटो में वे खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं. 76 की उम्र में भी उनकी इस जिंदादिली और पॉजिटिविटी की फैंस और सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

घर पहुंचते ही मनाया जश्न

सर्जरी के बाद घर लौटते ही शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं. मजाकिया अंदाज में एक्टर ने कहा कि आखिरकार उन्हें ‘अस्पताल के फीके सूप’ से आजादी मिल गई है. साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि अब उन्हें चलने के लिए छड़ी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा.

फिटनेस के मामले में हैं इंस्पिरेशन

शरत सक्सेना 76 की उम्र में भी अपने वर्कआउट और डाइट को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं. वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने जिम और डेली रूटीन के वीडियोज शेयर करते रहते हैं. इस उम्र में भी उनकी मस्कुलर बॉडी और फिटनेस यूथ के लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है.

---विज्ञापन---

150 से ज्यादा फिल्मों का शानदार सफर

शरत सक्सेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘गुलाम’, ‘फना’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. पर्दे पर विलेन के रोल में उनके स्वैग को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है.

सेलेब्स और फैंस ने जताई खुशी

शरत सक्सेना की हेल्थ में सुधार और उनका हाई-जोश देखकर सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में हर कोई उनके जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होकर काम पर लौटने की दुआएं कर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2026 12:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola