Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

तुकाराम मुंढे के छापों पर ट्विंकल खन्ना ने कसा तंज, रसोई में मिला ‘मुगल साम्राज्य’ के जमाने का मसाला!

Twinkle Khanna On Tukaram Mundhe Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा की जा रही छापेमारी पर तंज कसा है.

Twinkle Khanna On Tukaram Mundhe Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. ट्विंकल खन्ना उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो देश-दुनिया से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा की जा रही छापेमारी पर तंज कसा है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें शाही मसाले का एक पैकेट मिला, जिसकी एक्सपायरी डेट लगभग मुगल साम्राज्य के जमाने की थी. इसके साथ ही ट्विंकल ने डोमिनोज समेत कई रेस्तरां के बंद होने का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में तंज कसा। चलिए आपको बताते हैं कि ट्विंकल ने और क्या कहा.

तुकाराम मुंढे जाते हैं…

ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक नया कॉलम शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘मिसेज फनीबोन्स’ का एक छोटा सा पार्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने शहर में चल रही फूड सेफटी रेड को लेकर चल रही कार्रवाई पर तंज कसा है. ट्विंकल ने नोट में लिखा, ‘पुराने अच्छे दिनों में वो दिन भी थे, जब मैं एक्टिंग करने के बजाय मेलों में जाया करती थी, तो ‘बुड्ढी के बाल’ चमकीले गुलाबी रंग के होते थे. अब, यह मेरे बालों की जड़ों का रंग है, जो टच-अप के बीच में रहता है. गुलाबी रंग के गायब होने की वजह एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे हैं. उनकी निगरानी में डोमिनोज समेत सैकड़ों रेस्तरां एक के बाद एक बंद होते चले गए हैं. जहां तुकाराम मुंढे जाते हैं, वहां सब बंद हो जाता है.’

---विज्ञापन---

मुगल साम्राज्य के समय…

ट्विंकल ने आगे लिखा, ‘तुकाराम मुंढे से प्रेरित होकर, मैंने अपनी रसोई की तलाशी ली. मुझे शाही मसाला का एक पैकेट मिला जिसकी एक्सपायरी डेट लगभग मुगल साम्राज्य के समय ही थी. जो लोग मुगलों को हमारे इतिहास की किताबों से मिटाना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले दोपहर के भोजन से शुरुआत करनी चाहिए. अपने कोफ्ते, कोरमा, कबाब छोड़ दें. आप असली या नकली मुगलई पनीर खाकर उसका आनंद नहीं ले सकते.’ ट्विंकल ने आगे लिखा, ‘हमने तंदूरी ब्रोकली और चिकन टिक्का ऑर्डर किया. फिर मैंने वेटर से पूछा, ‘क्या तुकाराम मुंढे ने आपके रेस्टोरेंट का इंस्पेक्शन किया है?’ ‘जी मैडम, पिछले हफ्ते, हम पास हो गए.’ ‘तो मैं बिना किसी डर के पनीर टिक्का ऑर्डर कर सकती हूं.’

First published on: Aug 31, 2026 04:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola