Toxic Huma Qureshi First Look: केजीएफ स्टार यथ की अपकिमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म के मेकर्स ने रविवार की दोपहर को ‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का लुक रिवील किया है. ‘दिल्ली क्राइम’ में बड़ी दीदी बनकर सभी दिल जीतने वाली हुमा कुरैशी ‘टॉक्सिक’ में एलिजाबेथ बनेंगी. कुछ दिनों पहले ही फिल्म से कियारा आडवाणी का लुक सामने आया था. चलिए आपको ‘टॉक्सिक’ में सामने हुमा कुरैशी के लुक और उनके किरदार के बारे में बताते हैं.
‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का लुक
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर ‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का लुक पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में हुमा कुरैशी को एक गॉथिक क्वीन, काले रंग में लिपटी एक डार्क एंजेल के रूप में दिखाया गया है. वहीं, उनके बैकग्राउंड में कब्रिस्तान दिखाई दे रहा है. डार्क एंजेल बनी हुमा के बगल में एक क्लासिक कार भी खड़ी दिखाई दे रही है. इस लुक के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘हुमा कुरैशी को एलिजाबेथ के रूप में पेश करते हुए- टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’
कैसा होगा एलिजाबेथ का किरदार?
हुमा कुरैशी का ये एलिजाबेथ लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि वो फिल्म में एक ग्रे शेड या किसी की इविल मैनिपुलेटर का कैरेक्टर निभाने वाली हैं. उनके फर्स्ट लुक से ये साफ हो गया कि वो फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली हैं, जो बहुत ही तेज-तर्रार है. इसके साथ वो काफी मिस्टीरियस भी लग रही हैं. कुल मिलाकर इस फिल्म में हुमा कुरैशी का कैरेक्टर काफी जहरीला होने वाला है.

कब रिलीज होगी फिल्म?
यथ और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ अलगे साल 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन रणवीर सिंह की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर यश और रणवीर सिंह के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.