Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘The Vvaan की कहानी अभी बाकी है’, मेकर्स ने दूसरे पार्ट का किया ऐलान; खुलेगा बड़ा राज

The Vvaan 2: प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी सफल फिल्म 'द वन' के सीक्वल 'द वन 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है. बालाजी टेलीफिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक साझा करते हुए लिखा कि इसकी कहानी अभी बाकी है. नए वीडियो में छठ पूजा और एक रहस्यमयी बच्ची की झलक दिखाई गई है.

The VVAAN 2 Announced
The VVAAN 2 Announced

The Vvaan 2: डेली सोप क्वीन और बॉलीवुड की दिग्गज प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज देते हुए सुपरहिट फिल्म ‘द वन’ (The VVAAN) के सीक्वल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. बीते सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘द वन 2’ (The VVAAN 2) की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई है. छठ पूजा और मायावी जंगल के रहस्यों से भरे इस नए वीडियो ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है.

बालाजी टेलीफिल्म्स ने शेयर की ‘द वन 2’ की पहली झलक

एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा करते हुए ‘द वन 2’ (The Vvaan 2) का ऐलान किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि ‘द वन की कहानी अभी बाकी है.’ इस घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म के अगले भाग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

छठ पूजा और मायावी जंगल से शुरू हुई सीक्वल की झलक

पहली फिल्म की तरह ही ‘द वन 2’ की पहली झलक की शुरुआत भी छठ पूजा के पावन माहौल से होती है. वीडियो में एक छोटी बच्ची नजर आती है जो तितली को पकड़ते हुए घने जंगल यानी वन तक पहुंच जाती है. वहां उसे कई रहस्यमयी और मायावी शक्तियां दिखाई देती हैं, जिससे साफ है कि उस बच्ची का जंगल और वन देवी से कोई गहरा और खास नाता है.

क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बेटी है यह बच्ची?

सीक्वल की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. लोगों का मानना है कि वीडियो में दिख रही यह छोटी बच्ची पहले पार्ट के मुख्य किरदारों ममता यानी तमन्ना भाटिया और ऋषि यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी हो सकती है. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीक्वल की पूरी कहानी इसी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमने वाली है.

स्टार कास्ट की वापसी पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, ‘द वन 2’ में इन दोनों सितारों की वापसी होगी या नहीं, इस बात से अभी पर्दा उठना बाकी है. मेकर्स ने फिलहाल स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, जिससे दर्शकों का सस्पेंस और बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

बता दें कि बीते सितंबर में रिलीज हुई ‘द वन’ ने अपनी अनोखी कहानी और लोक कथाओं के जुड़ाव से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था. फिल्म में दिखाए गए छठ पूजा के दृश्यों और जंगल के रहस्य को खूब सराहा गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे पार्ट में मेकर्स कौन से नए राज खोलते हैं.

First published on: Nov 16, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो