Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sharad Kapoor को मिला जीवन दान! ‘मसीहा’ बनकर आए Salman Khan-Sonu Sood! काम मिलने पर अपडेट!

काम की कमी और आर्थिक-मानसिक परेशानियों से जूझ रहे एक्टर शरद कपूर की मदद के लिए सलमान खान और सोनू सूद आगे आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने शरद से संपर्क कर उनका हालचाल जाना और सपोर्ट का भरोसा दिया। वहीं, पैर में चोट लगने के बाद सोनू सूद ने उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम घर भेजी और खुद भी मुलाकात करने पहुंचे। सोनू का ये कदम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 16, 2026 17:06
Share :
Sharad Kapoor

बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के बड़े सितारों से काम और मदद की गुहार लगाई थी। एक्टर ने बताया था कि उनके पास फिलहाल कोई काम नहीं है और वह आर्थिक, मानसिक और इमोशनल परेशानियों से जूझ रहे हैं। लेकिन लगता है कि अब उनकी ये पुकार बॉलीवुड के दो बड़े सितारों तक पहुंच गई है। दरअसल, शरद कपूर की मदद के लिए सलमान खान और सोनू सूद आगे आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने शरद से संपर्क कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सपोर्ट देने का भरोसा दिया है। वहीं, सोनू सूद ने भी शरद की परेशानी को समझते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि शरद के पैर में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए सोनू ने डॉक्टरों की एक टीम उनके घर भेजी। इतना ही नहीं, सोनू खुद भी शरद कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस मुलाकात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं गौरतलब है कि सोनू सूद पहले भी कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। अब शरद के मुश्किल वक्त में उनका साथ और सलमान का सपोर्ट एक्टर के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

First published on: Nov 16, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो