Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बच गए…’, अमिताभ बच्चन की एक लाइन ने मचाई हलचल, 3 धमकियों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को लेकर तीन धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं. इस बीच एक्टर की एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्मों या किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले एक महीने में एक्टर के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को लेकर तीन धमकी भरे ई-मेल सामने आ चुके हैं. इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अमिताभ बच्चन की एक छोटी सी सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

अमिताभ बच्चन ने क्यों लिखा- ‘बच गए’

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने ब्लॉग पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे, ‘बच गए…’ हालांकि, बिग बी ने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस घटना या किस बात की तरफ है, लेकिन जिस समय यह पोस्ट सामने आई है, उसे देखते हुए फैंस इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. धमकियों और सुरक्षा से जुड़ी खबरों के बीच उनकी इस पोस्ट ने इंटरनेट पर चर्चा तेज कर दी है.

---विज्ञापन---

दो कथित शूटर गिरफ्तार, अमिताभ बच्चन भी थे निशाने पर?

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान विकास और दीपक के रूप में बताई गई है. पुलिस को शक है कि दोनों अलग-अलग गोलीबारी की साजिशों में शामिल थे. इनमें दिल्ली के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने और मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले पर हमले की कथित प्लानिंग भी शामिल थी.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन के बयान को माना जा रहा वजह

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के पीछे 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन के दिए गए एक पुराने बयान को वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को निर्देश कौन दे रहा था और उनके पीछे किसका हाथ था.

---विज्ञापन---

एक महीने में मिलीं तीन धमकियां

अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को लेकर पिछले महीने से लगातार धमकी भरे ई-मेल सामने आए हैं. पहला ई-मेल 23 अक्टूबर को आया था, जिसमें जलसा और मयूर ऋतु तावड़े के ऑफिस को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. इसके बाद 6 नवंबर को हाईकोर्ट और बीएसई को धमकी भरा ई-मेल मिला.

कैसे -कैसे मिली धमकियां?

वहीं, 12 नवंबर को आए तीसरे ई-मेल में जलसा, मुंबई एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस और कई बैंकों का जिक्र किया गया था. इसके अलावा 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर भी हमले की धमकी सामने आई थी.

---विज्ञापन---

बिग बी की पोस्ट का क्या मतलब?

लगातार मिल रही धमकियों के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिग बी की ‘बच गए…’ वाली पोस्ट का आखिर क्या मतलब था.

First published on: Nov 16, 2026 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो