Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sharad Kapoor: वॉकर के सहारे चल रहे शरद कपूर का दर्द देख पसीजा सोनू सूद का दिल, घर पहुंचकर किया बड़ा वादा!

अभिनेता शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. कभी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले शरद आज चोट की वजह से परेशान हैं और काम पाने के लिए इंडस्ट्री से गुहार लगा रहे हैं.

Sharad Kapoor
शरद कपूर के मुश्किल वक्त में साथ देने पहुंचे सोनू सूद, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड की चमक-दमक से भरी जिंदगी जो लोगों को देखने में खुशियों और लैविश लाइफ से भरी नजर आती है. उसकी असली कहानी बिल्कुल विपरीत होती है, ऐसा ही इन दिनों शरद कपूर के साथ देखने को मिल रहा है, शाहरुख खान जैसे बड़े सितारे के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके एक्टर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, उनकी मदद को सितारे आगे आ रहे हैं, हाल ही में सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे और मदद का भरोसा भी दिया.

शरद कपूर से मिलने घर पहुंचे सोनू सूद

दरअसल, सोमवार को सोनू सूद शरद कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे. इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सोनू की खूब तारीफ हो रही है. वीडियो में शरद कपूर वॉकर के सहारे चलते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सोनू सूद उनका हाथ थामकर उन्हें सहारा देते नजर आए. दोनों ने काफी देर तक बातचीत भी की.

---विज्ञापन---

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने शरद कपूर को इस मुश्किल वक्त में हर संभव मदद का भरोसा दिया है. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में उन्हें सपोर्ट दिलाने का भी वादा किया. सोनू का यह कदम देखकर फैंस एक बार फिर उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं.

शरद कपूर से मिलने पहुंचे सोनू सूद

चोट की वजह से परेशान हैं शरद कपूर

बता दें कि शरद कपूर के पैर में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही है. हालात ऐसे हो गए कि उन्हें अपने पालतू कुत्तों को भी एनिमल शेल्टर में छोड़ना पड़ा, ताकि उनकी सही तरीके से देखभाल हो सके. कुछ समय पहले शरद ने वीडियो के जरिए इंडस्ट्री के लोगों से काम देने की अपील की थी.

अमिताभ-सलमान ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

शरद कपूर ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया था कि अमिताभ बच्चन और सलमान खान समेत कई कलाकारों ने उनसे संपर्क किया है. वहीं, हाल ही में HT को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है. इसकी शूटिंग जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

सोनू सूद की लोग कर रहे तारीफ

फिलहाल, शरद कपूर अपनी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सोनू सूद का उनके घर पहुंचना और मदद का भरोसा देना उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

First published on: Nov 16, 2026 06:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो