Tanushree Dutta Breaks Silence on Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. नाना के निधन की खबर से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि राजनीति और खेल जगत में भी मातम पसरा हुआ है. हर कोई नाना पाटेकर के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहा है. फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता तक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच नाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का भी रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं. इसके साथ ही उन्होंने उनकी मौत को लेकर एक और बड़ी बात कही है.
मैंने न्यूज सुनी…
दरअसल, गुरुवार सुबह तनुश्री दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने हाल ही में एक न्यूज सुनी है। नाना पाटेकर के निधन पर बात करते हुए वीडियो में तनुश्री ने कहा, ‘आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मेरा पूरा फोकस वहीं है. ये जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद आज का दिन बहुत ही अजीब है. क्योंकि, मेरा पूरा दिन बिजी होने वाला है.’
Tanushree Dutta Breaks Silence on Nana Patekar Death https://t.co/MCWIY8geiy
— Shashimaul Shukla (@Shashimaul61105) October 8, 2026
इविल डेड…
इतना कहने के बाद तनुश्री कुछ समय के लिए पॉज लेती हैं और फिर कहती हैं, ‘अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ इविल डेड… पर ही रहेगी. इसके बाद वह फिर कुछ पल के लिए पॉज लेती हैं और कहती हैं कि वह इस मामले पर अपना रिएक्शन बाद में देंगी और बताएंगी कि जब उन्हें समझ आ जाएगा कि उन्हें किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए. अपनी बात खत्म करते हुए तनुश्री ने कहा, ‘मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.’
तनुश्री और नाना का विवाद
बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है. यह मामला मीटू मूवमेंट के दौरान सामने आया था, जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद से तनुश्री दत्ता अक्सर इस बारे में बात करती हुई दिखाई देती हैं.