Thursday, 8 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या था नाना पाटेकर की मौत का कारण? 45 मिनट तक डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश

Nana Patekar Death Reason: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, आज सुबह उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया. चलिए जानते हैं कि डॉक्टर ने नाना पाटेकर की मौत के पीछे का कारण क्या बताया है?

Nana Patekar Death Reason: बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने गोवा के डोना पाउला स्थित मणिपाल अस्पताल में आखिरी सांस ली. नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. उनके फैंस से लेकर दोस्त तक इस खबर से सदमे में हैं. लेकिन अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नाना पाटेकर का अचानक निधन कैसे हुआ. चलिए जानते हैं कि डॉक्टर ने नाना पाटेकर की मौत की वजह क्या बताई है.

घर में बेहोश मिले एक्टरघर में बेहोश मिले एक्टर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में बेहोश पाया गया, जिसके बाद बिना किसी देरी के उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके. इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---विज्ञापन---

45 मिनट तक डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर के मुताबिक, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है. अब नाना पाटेकर की मौत का सही कारण जानने के लिए उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

अपने किसे रोता छोड़ गए नाना पाटेकर

नाना पाटेकर अपने पीछे परिवार, दोस्तों और फैंस को रोता-बिलखता छोड़ गए. उनके परिवार में उनकी पत्नी नीलकांति और एक बेटा मल्हार हैं. उनका एक और बेटा था, जिनका सालों पहले बीमारी की वजह से निधन हो गया था.

---विज्ञापन---

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर

नाना पाटेकर का फिल्मी सफर भी बेहद शानदार रहा. उन्होंने अपने 40 साल से ज्यादा लंबे एक्टिंग करियर में कई यादगार फिल्में कीं और अपने अनोखे किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

First published on: Oct 08, 2026 09:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola