Sunday, 30 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नोरा फतेही को होती थी जैकलीन और सुकेश के रिश्ते से जलन! कॉनमैन के दावों ने बढ़ाई हलचल

सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जो कि सुकेश चंद्रशेखर का बताया जा रहा है. इस लेटर में सुकेश ने दावा किया है कि नोरा उनके और जैकलीन के रिश्ते से चिढ़ा करती थी और जैकलीन से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा करती थी.

Nora Fatehi-Sukesh Chandrashekhar- Jacqueline fernandez
नोरा फतेही को होती थी जैकलीन और सुकेश के रिश्ते से जलन

जैकलीन फर्नांडिस अक्सर ही महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. सुकेश चंद्रशेखर अपने और जैकलीन के साथ रिश्ते को लेकर दावा करते रहते हैं. वहीं, जेल में बंद सुकेश कई बार एक्ट्रेस को खत लिखने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. इतना ही नहीं वो उन्हें जेल में रहने के बाद भी तमाम गिफ्ट्स भिजवाने के दावे करते रहते हैं. वही हाल ही में एक बार फिर से सुकेश ने एक हैरान करने वाला दावा किया है. उन्होंने नोरा फतेही को करोड़ों की मदद करने का दावा किया है. साथ ही ये भी कहा कि नोरा को उनके और जैकलीन के रिश्ते से जलन होती थी. तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल, सुकेश का एक लेटर वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी पुष्टी नहीं की गई है. इस लेटर में एनडीटीवी के मुताबिक सुकेश ने दावा किया है कि उन्होंने नोरा फतेही की करोड़ों रुपये की मदद की थी. लेटर के मुताबिक बताया गया कि नोरा फतेही को मोरक्को में उनका घर खरीदने में उन्होंने काफी पैसा दिया था. लेकिन अब नोरा अनजान बन रही हैं.

---विज्ञापन---

नोरा को होती थी सुकेश-जैकलीन के रिश्ते से जलन?

सुकेश ने अपने लेटर में नोरा के साथ हुई अपनी व्हाट्सअप चैट को लेकर भी बात की. उसने दावा किया है कि नोरा हमेशा ही उसके और जैकलीन के रिश्ते से चिढ़ा करती थी और कई बार फोन करके जैकलीन से अलग होने की बात कहती थी. इतना ही नहीं इस चैट में ये भी कहा गया कि नोरा उससे महंगे तोफहे की डिमांड किया करती थी. सुकेश ने लेटर में लिखा, “तुम दिन में 10-10 कॉल करके मुझे जैकलीन को छोड़ने के लिए मनाती थी और तुम्हारे लाइफस्टाइल का पूरा खर्चा उठाने के लिए मेरा ब्रेनवॉश करती थी.” इस दौरान सुकेश ने नोरा की सारी बातें पब्लिक करने की भी धमकी दी है.

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि सुकेश इन दिनों 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है. इतना ही नहीं इस पूरे विवाद में जैकलीन और नोरा का भी नाम जुड़ा है. हालांकि नोरा ने सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के साथ कनेक्शन से इनकार किया और कहा कि उसकी वजह से उसे ट्रामा झेलना पड़ा. वहीं, नोरा इस मामले में गवाह है. दूसरी ओर जैकलीन का नाम अभी भी जुड़ा है और कई बार ईडी उनसे इसको लेकर पूछताछ कर चुकी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- sukesh chandrasekhar: जेल में सुकेश को आई ‘खूबसूरत गुड़िया’ की याद, वायरल हो रहा लव लेटर

First published on: Aug 30, 2026 08:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola