Spirit First Look Poster: बाहुबली स्टार प्रभास के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला लुक सामने आ गया है. नए साल 2026 के खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को न्यू ईयर सरप्राइज दिया है. ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर बहुत ही इंटेंस और शानदार है. इस पोस्टर में प्रभास का स्वैग और तृप्ति डिमरी का बेखौफ अंदाज देखने को मिल रहा है. संदीप रेड्डी ने फिल्म का पोस्टर आधी रात में शेयर किया है.
‘स्पिरिट’ में प्रभास और तृप्ति का लुक
‘स्पिरिट’ के पहले पोस्टर में प्रभास की पूरी पीठ जख्मी दिख रही है, जिस पर जगह-जगह पट्टियां बंधी हुई हैं. उनके सामने ही तृप्ति डिमरी खड़ी हैं और प्रभास के मुंह में लगी सिगरेट को लाइटर से जलाती दिख रही हैं. इसमें तृप्ति डिमरी व्हाइट कलर की साड़ी पहने बेखौफ दिख रही हैं. इस दौरान प्रभास व्हाइट कलर की पैंट पहने और काला चश्मा पहने स्वैग दिखा रहे हैं. ये पोस्टर देख कर ऐसा लगता है कि प्रभास और तृप्ति की जोड़ी मिलकर दुश्मनों की बैंड बजाने वाली है.
नए साल का स्वागत
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें प्रभास और तृप्ति के लुक को लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं. फिल्म के पहले लुक में जहां प्रभास जख्मी होने के बाद भी स्वैग दिखाते दिखा रहे हैं. वहीं, तृप्ति भी पूरी तरह बेखौफ अंदाज दिख रही हैं. पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आइए नए साल का स्वागत जोश से भरे पहले पोस्टर के साथ करें.’
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 27वें दिन Dhurandhar ने छापे इतने करोड़, Tu Meri Main Tera 7वें दिन हुई बेहाल
फैंस को पसंद आया ‘स्पिरिट’ का पोस्टर
‘स्पिरिट’ से प्रभास और तृप्ति के पहले लुक को देखकर फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले पोस्टर को फैंस ने काफी पसंद किया. इसके साथ ही फैंस ने मूवी को लेकर कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर अपनी खुशी जाहिर की है. जहां एक यूजर ने लिखा, ‘फैंस के लिए सबसे बेहतरीन तोहफा,’ वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, ‘राजा घायल है, लेकिन उसका स्वैग बरकरार है. यह लुक एकदम तबाही मचाने वाला है. अगर यह सिर्फ पोस्टर है, तो टीजर तो तहलका मचा देगा. स्पिरिट एक जबरदस्त हिट होने वाली है.’