Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Don 3 विवाद में नया ट्विस्ट, Salman Khan से पहले Aamir Khan ने भी की थी सुलह की कोशिश?

Don 3 Controversy: 'डॉन 3' विवाद को सुलझाने के लिए सुपरस्टार सलमान खान के आगे आने के बाद अब आमिर खान को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। दावों के मुताबिक, आमिर ने भी रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का पैच-अप कराने की कोशिश की थी. आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

---विज्ञापन---

Don 3 Controversy: फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक बाहर होने और ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) द्वारा उन पर लगाए गए कथित बैन के बाद यह विवाद अब बॉलीवुड का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बन चुका है. इस हाई-प्रोफाइल झगड़े को सुलझाने के लिए जहां एक तरफ इंडस्ट्री के ‘सुल्तान’ सलमान खान (Salman Khan) के मैदान में उतरने की खबर है, वहीं इससे पहले इस पूरे मामले में मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) का नाम भी जुड़ था. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सलमान से पहले आमिर खान ने भी दोनों के बीच पैच-अप कराने की कोशिश की थी. आइए जानते हैं कि इस नए ट्विस्ट के पीछे का पूरा सच क्या है.

सलमान खान बने ‘संकटमोचक’

फिल्म इंडस्ट्री में बढ़े इस तनाव को देखते हुए सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों से लंबी बात की है. सलमान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से होते आए हैं. उन्होंने दोनों पक्षों को सलाह दी है कि वे आपसी कड़वाहट को भूलकर एक पूरी इंडस्ट्री के रूप में सोचें और भविष्य में किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का मन बनाएं.

---विज्ञापन---

क्या है आमिर खान के दखल का सच?

मीडिया में यह खबरें तेजी से फैली थीं कि सलमान खान से पहले आमिर खान ने रणवीर और फरहान के बीच करीब ₹40 करोड़ के मुआवजे के इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी. हालांकि, आमिर खान ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज (रिजेक्ट) कर दिया था. आमिर ने साफ किया था है कि उनका इस विवाद से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने इस मामले को फरवरी में ही स्पष्ट कर दिया था.

बिना किसी तीसरे के सुलझेगा मामला?

दिलचस्प बात यह है कि रणवीर और फरहान दोनों ने ही सलमान खान की बात को बेहद गंभीरता से सुना है. सलमान खान की सलाह है कि दोनों पार्टियां बिना किसी बाहरी संगठन या तीसरे पक्ष (जैसे कोर्ट या फेडरेशन) को शामिल किए, आपस में बैठकर इस मुद्दे को गरिमा के साथ सुलझाएं, ताकि इंडस्ट्री में किसी के काम पर असर न पड़े.

---विज्ञापन---

₹45 करोड़ के मुआवजे की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म के प्री-प्रोडक्शन, सेट डिजाइनिंग और स्क्रिप्टिंग पर पानी की तरह पैसा बहाया था. रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने से मेकर्स को जो घाटा हुआ, उसकी भरपाई के लिए वे रणवीर सिंह से लगभग ₹45 करोड़ का मुआवजा मांग रहे हैं, जिसे देने से रणवीर की टीम ने शुरुआत में इनकार कर दिया था.

आधिकारिक बयानों का इंतजार

हालांकि सलमान खान की इस सुलह की कोशिश के बाद दोनों पक्ष बिना किसी नई कंट्रोवर्सी के बातचीत के जरिए हल निकालने को तैयार नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सलमान, रणवीर या फरहान अख्तर की तरफ से इस मुद्दे पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2026 10:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola